लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी प्रमुख देसवाल को दिया गया NSG महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: September 28, 2020 20:38 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि देसवाल ‘‘नियमित महानिदेशक के आने या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक एनएसजी महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, क्योंकि उसके वर्तमान प्रमुख ए के सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं।गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को पिछले साल अक्टूबर में एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।पुलिस सेवा के 1984 बैच के अधिकारी देसवाल को अतिरिक्त प्रभार के रूप में एनएसजी की अगुवाई करने का निर्देश दिया गया है।

नई दिल्लीः भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक एस एस देसवाल को आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, क्योंकि उसके वर्तमान प्रमुख ए के सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं।

सरकार ने सोमवार को एक आदेश में यह जानकारी दी। गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को पिछले साल अक्टूबर में एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि देसवाल ‘‘नियमित महानिदेशक के आने या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक एनएसजी महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।’’

यह दूसरी बार है कि भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के अधिकारी देसवाल को अतिरिक्त प्रभार के रूप में एनएसजी की अगुवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में एनएसजी का नेतृत्व किया था जब उसके तत्कालीन प्रमुख सुदीप लखटकिया सेवानिवृत हुए थे और तब सिंह को नहीं नियुक्त किया गया था। देसवाल सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में उसकी भी अगुवाई कर चुके हैं। वह सीमा सुरक्षाबल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के प्रमुख का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की और विभिन्न ‘‘महत्वपूर्ण और प्रमुख’’ मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाह एम्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार किसी बैठक की अध्यक्षता करने के लिए नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय आए।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें कई ‘‘महत्वपूर्ण और प्रमुख मुद्दों" पर चर्चा की गयी। हालांकि, यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है कि बैठक में किन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

टॅग्स :गृह मंत्रालयआईटीबीपीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है