लाइव न्यूज़ :

अदालतों में पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग वाली याचिका पर पुलिस को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने भीड़भाड़ वाले रोहिणी अदालत कक्ष में हुई गोलीबारी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जिला अदालतों में पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने दिल्ली पुलिस और ‘दिल्ली बार काउंसिल’ को मंगलवार को नोटिस जारी किया और पांच दिन के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। यह याचिका महिला वकील की ओर से दायर की गई है।

मामले की आगे की सुनवाई के लिए 11 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।

पुलिस ने अदालत को बताया कि दिल्ली में जिला अदालतों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

वकील ने अपनी याचिका में कहा था कि वह दिल्ली की विभिन्न अदालतों में वकालत कर रही हैं, जो असुरक्षित हैं और वहां बदमाशों के लिए एक-दूसरे से बदला लेना आसान हो गया है, जिससे अदालतें हजारों वकीलों के लिए असुरक्षित हो गई हैं।

याचिका में दिल्ली पुलिस और ‘दिल्ली बार काउंसिल’ को अदालत के प्रवेश द्वार पर सभी पुलिस कर्मियों को अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वकील के आईडी कार्ड की जांच करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि 24 सितंबर को रोहिणी के अदालत कक्ष में गोलीबारी की घटना में तीन बदमाश मारे गए थे और एक विधि प्रक्षिशु घायल हो गई थीं। रोहिणी अदालत में शुक्रवार को बदमाश जितेंद्र गोगी की, वकील के भेष में आये दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। संदेह है कि दोनों टिल्लू गिरोह के सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब