लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: दिग्विजय सिंह बोले- कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं, इसलिए ऑपरेशन लोटस कामयाब नहीं होगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 13:35 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि अगर वे (बीजेपी) करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है लेकिन कर्नाटक में सिंधिया नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर साधा निशानाकहा- कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं, इसलिए ऑपरेशन लोटस कामयाब नहीं होगा

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी 131 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 66 सीटों पर आगे है। कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस के नेता पार्टी के प्रदर्शन से खुश हैं। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि  कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि अगर वे (बीजेपी) करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है लेकिन कर्नाटक में सिंधिया नहीं हैं। उनका निशाना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना पर प्रतिक्रिया दी। अशोक गहलोत ने जीत का श्रेय भारत जोड़ो यात्रा को देते हुए कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।"

सचिन पायलट ने बहुमत मिलने का दावा करते हुए कहा, "कांग्रेस के पास बहुमत है। हम बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 40% कमिशन सरकार वाला नारा हमारी ओर से दिया गया था और पब्लिक ने स्वीकार किया। भ्रष्टाचार का मुद्दा हमारी तरफ से उठाया गया था बीजेपी को हराने के लिए। जनता ने स्वीकार किया और कांग्रेस को बहुमत दिया।"

कर्नाटक बीजेपी के लिए कई कारणों से महत्व रखता है। दक्षिण के 5 बड़े राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में से सिर्फ कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी का अपना जनाधार है। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम काफी अहम होंगे। कर्नाटक के नतीजे कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देना शुरु कर दिया है। इससे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए राहुल की पीएम पद की दावेदारी भी मजबूत होगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023दिग्विजय सिंहJyotiraditya Scindiaकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील