लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर सेल में शिकायत

By भाषा | Updated: June 10, 2020 04:20 IST

मध्यप्रदेश साइबर सेल थाने के इंस्पेक्टर श्याम सिंह सोलंकी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ट्विटर इंडिया को हैंडल बंद करने और हैंडल बनाने वाले की जानकारी देने के लिए ई-मेल भेजा है। यह जानकारी साइबर सेल थाना भोपाल में फोन कॉल रिसीव करने वाले पुलिसकर्मी शिव कुमार ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मध्यप्रदेश साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है ट्विटर पर उनके नाम से फर्जी हैंडल बनाकर उससे आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं।

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मध्यप्रदेश साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है कि ट्विटर पर उनके नाम से फर्जी हैंडल बनाकर उससे आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं।

साइबर सेल थाना भोपाल को दी गई अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है, ''किसी व्यक्ति द्वारा मेरे नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल बनाकर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं।’’ दिग्विजय ने साइबर सेल भोपाल के पुलिस अधीक्षक से फर्जी हैंडल बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे तत्काल बंद कराने का अनुरोध किया है।

मध्यप्रदेश साइबर सेल थाने के इंस्पेक्टर श्याम सिंह सोलंकी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ट्विटर इंडिया को हैंडल बंद करने और हैंडल बनाने वाले की जानकारी देने के लिए ई-मेल भेजा है। यह जानकारी साइबर सेल थाना भोपाल में फोन कॉल रिसीव करने वाले पुलिसकर्मी शिव कुमार ने दी है। कुमार ने बताया कि दिग्विजय ने अपनी शिकायत में ट्विटर के पोस्ट भी साझा किए हैं।

उन्होंने कहा, ''ट्विटर अकाउंट को बंद करने का हमें अधिकार नहीं है। इसे बंद करने के लिए ट्विटर को अनुरोध भेज दिया है। इसमें तीन-चार दिन का समय लगता है।’’ 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे