लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने कहा- 'हिंदूत्व' शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है

By भाषा | Updated: April 20, 2019 20:38 IST

हिन्दुत्व एवं हिन्दू आतंकवाद के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप लोग हिन्दुत्व शब्द का उपयोग क्यों करते हैं? हिन्दुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में है ही नहीं।’’

Open in App

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि ‘‘हिन्दुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में ही नहीं है।’’ दिग्विजय भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं और उनके खिलाफ भाजपा ने मालेगांव बम धमाकों की आरोपी एवं कट्टर हिन्दूवादी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खड़ा किया है।

हिन्दुत्व एवं हिन्दू आतंकवाद के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप लोग हिन्दुत्व शब्द का उपयोग क्यों करते हैं? हिन्दुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में है ही नहीं।’’

मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे के खिलाफ विवादित बयान देने पर साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस दिये जाने पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ ये बिन्दु हैं प्रज्ञा जी एवं चुनाव आयोग के बीच के। मैं कहां बीच में आ गया।’’

 

दिग्विजय सिंह द्वारा विभिन्न विवादास्पद प्रश्नों का उत्तर टालने पर जब कुछ पत्रकारों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आप ‘साइलेंट मोड’ में हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘खबर बनाने का ठेका मैंने लिया है क्या?’’ इस पर मीडिया ने खूब ठहाके लगाये।

प्रज्ञा ठाकुर ने आज भोपाल में कहा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ वर्ष 1984 में दिल्ली में हुए सिख दंगों में शामिल थे।

इस बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘इस दंगे का कमलनाथ पर कोई मुकदमा भी नहीं है, कोई प्राथमिकी नहीं है। कोई गवाह नहीं। कोई सबूत नहीं। और 36 साल हो गये और अब 36 साल बाद कौन सा दंगा, किसने किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिख दंगों का हमें दुख है और इसमें जो दोषी लोग हैं, उन पर कार्रवाई हुई है। लेकिन जहां तक कमलनाथ जी का सवाल है, उनका नाम इसमें घसीटना तो अनुचित है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिग्विजय सिंहसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब