लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने कार्रवाई के लिए कमलनाथ और सोनिया गांधी के पाले में डाली गेंद, सिंघार से करेंगे मुलाकात!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 13:08 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'यह पूरा मामला बीजेपी आईटी सेल के सदस्य ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल के बलराम सिंह के ISI से पैसे लेते हुए पकड़े जाने के बाद शुरू हुआ। उस वक्त की एमपी सरकार ने ना ही उन्हें एनएसए के तहत आरोपी बनाया और ना ही कोई कड़ा एक्शन लिया। अब मैं भविष्य की प्रक्रिया कलमनाथ और सोनिया गांधी पर छोड़ता हूं।'

Open in App

मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस के विभिन्न गुटों में पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा अब वो इस मामले को सोनिया गांधी और कलमनाथ पर छोड़ते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी राजनीतिक लड़ाई बीजेपी से है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'यह पूरा मामला बीजेपी आईटी सेल के सदस्य ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल के बलराम सिंह के ISI से पैसे लेते हुए पकड़े जाने के बाद शुरू हुआ। उस वक्त की एमपी सरकार ने ना ही उन्हें एनएसए के तहत आरोपी बनाया और ना ही कोई कड़ा एक्शन लिया। अब मैं भविष्य की प्रक्रिया कलमनाथ और सोनिया गांधी पर छोड़ता हूं।'

इससे पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘‘ब्लैकमेल’’ करने का आरोप लगाया था। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में सिंघार ने यह भी दावा किया था दिग्विजय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को ‘‘अस्थिर’’ करने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंघार गुरुवार को मीडिया से दूर ही रहे । इससे पहले बुधवार को, सिंघार ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया से बात करने के बाद अपना रुख नरम कर लिया। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सीएम कलमनाथ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि आज उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह के बीच मुलाकात हो सकती है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं