लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस हेड ऑफिस से 'निकाले' गए दिग्‍विजय सिंह, सामान समेट कर निकले

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 29, 2018 14:17 IST

सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष थीं, तब दिग्‍विजय सिंह का चेंबर मुख्यालय 24 अकबर रोड पर सोनिया गांधी के ठीक सामने था।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मईः करीब एक दशक तक कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के करीबी रहने वाले दिग्विजय सिंह को कांग्रेस हेड ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। एक प्रमुख हिन्दी दैन‌िक के मुताबिक कांग्रेस नहीं चाहती थी कि कोई विवादित चेहरा पार्टी मुख्यालय में सामने रहे। इसलिए सोमवार को उनका सामान समेटवा दिया गया। अब दिग्‍विजय स‌िंह कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने अपना सामान समेट कमरा खाली कर दिया है।

सोनिया गांधी के ठीक सामने था चेंबर

जब सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष थीं, तब दिग्‍विजय सिंह का चेंबर मुख्यालय 24 अकबर रोड पर सोनिया गांधी के ठीक सामने था। उनके बगल में जनार्दन द्विवेदी का चेंबर है। लेकिन अब वहां दिग्‍विजय का चेंबर नहीं दिखाई देगा।

कभी रहे थे राहुल के राजनीतिक गुरु, कहलाए जाते थे चाणक्य

दिग्‍विजय सिंह मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। करीब 8-10 सालों तक वह राहुल के सबसे करीबी नेताओं में से एक रहे। लेकिन उसके बाद उनके कई बयानों पर पार्टी की किरकिरी हुई। कई बार पार्टी ने उनके बयानों से किनारा भी किया। साल 2012 के यूपी चुनावों में वह राहुल के साथ बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। लेकिन वहां हार के बाद दिग्‍विजय सिंह को किनारे लगाने का काम शुरू हो गया था। बीते कुछ सालों में संगठन में उनकी शक्ति एकदम क्षीण हो गई थी।

हाल ही में उनके आंध्र प्रदेश का प्रभाव वापस भी लिया गया। हालांकि अभी उनकी राजनीति समाप्त नहीं हुई है। वे मध्य प्रदेश की राजनीति में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बनी समन्वय समिति का चेयरमैन बनाया गया था।

दिग्विजय से आंध्र प्रदेश का प्रभार वापस, चांडी को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लिए प्रभारी महासचिव की भूमिका निभा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के स्थान पर आज केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की नियुक्ति कर दी।

इसके साथ ही राहुल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार के प्रभारी पद से मुक्त कर गौरव गोगोई को यह जिम्मेदारी सौंपी। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिग्विजय सिंह के स्थान पर चांडी और जोशी के स्थान पर गोगोई की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गयी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी आंध्र प्रदेश के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी से हट रहे दिग्विजय सिंह और पश्चिम बंगाल एवं अंडमान-निकोबार के प्रभारी की जिम्मेदारी से हट रहे जोशी की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।

हाल ही में सिंह को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सिंह के पास अब बतौर महासचिव तेलंगाना की जिम्मेदारी है।

उधर, राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले जोशी से हाल ही में बिहार का प्रभार वापस ले लिया गया था और यह जिम्मेदारी शक्ति सिंह गोहिल को सौंप दी गयी थी। जोशी के पास अब असम की जिम्मेदारी के साथ पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों का अतिरिक्त प्रभार है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील