लाइव न्यूज़ :

दो अलग-अलग वैक्सीन लग भी जाए तो न हो परेशान, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-नहीं होगी दिक्कत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2021 17:51 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यदि दो अलग-अलग वैक्सीन किसी को लग भी जाती है तो इससे किसी को चिंतित नहीं होना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देदो अलग-अलग वैक्सीन लग जाए तो चिंतित न हों- स्वास्थ्य मंत्रालयकोरोना संक्रमण ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही, रिकवरी रेट 90 फीसद पहुंचीसरकार कई विदेशी वैक्सीन निर्माताओं के संपर्क में 

उत्तर प्रदेश में कुछ व्यक्तियों को गलती से दो अलग-अलग वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया था। जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यदि दो अलग-अलग वैक्सीन किसी को लग भी जाती है तो इससे किसी को चिंतित नहीं होना चाहिए। 

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारा यह प्रोटोकॉल है कि एक व्यक्ति को एक ही वैक्सीन की दोनों खुराक दी जाएगी। लेकिन यदि किसी को दूसरी वैक्सीन लग भी जाए तो चिंता की कोई बात नहीं है। इससे व्यक्ति को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

बढ़ रही ठीक होने वालों की संख्या

कोरोना संकट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके बाद रिकवरी रेट बढ़कर 90 फीसद तक पहुंच गया है। साथ ही देश के 24 राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है। 

वैक्सीनेशन बढ़ाना होगा 

डॉ. पॉल ने कहा कि आने वाले समय में यदि प्रतिबंधों में ढील दी जाती है तो भी मामलों में गिरावट का दौर जारी रहेगा। उन्होंने वैक्सीनेशन की रफ्तार को और तेज करने की जरूरत पर बल दिया। 

मेक इन इंडिया प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि सरकार कई विदेशी वैक्सीन निर्माताओं के संपर्क में है, लेकिन हमारी प्राथमिकता मेक इन इंडिया वैक्सीन है। उन्होंने कहा कि फाइजर ने जुलाई में वैक्सीन की एक निश्चित मात्रा को उपलब्ध कराने का संकेत दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोविशील्‍डकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?