लाइव न्यूज़ :

Karnataka: 'क्या भाजपा कार्यकाल में रेप की घटनाएं नहीं हुईं?' सिद्धारमैया ने विवादित टिप्पणी से हुआ विवाद खड़ा

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2025 20:00 IST

सिद्धारमैया भाजपा के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि बेंगलुरु के केआर मार्केट में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना के बाद कर्नाटक में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने पूछा, "क्या भाजपा के कार्यकाल में बलात्कार की घटनाएं नहीं हुईं?उन्होंने कहा, महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन कुछ समाज विरोधी लोग ऐसा करते हैंयह घटना रविवार, 19 जनवरी की रात को हुई, मामले में दो लोग गिरफ़्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को यह पूछकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि क्या राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में बलात्कार की घटनाएं नहीं होती थीं। सिद्धारमैया भाजपा के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि बेंगलुरु के केआर मार्केट में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना के बाद कर्नाटक में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। इस संबंध में भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बेलगावी में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया ने पूछा, "क्या भाजपा के कार्यकाल में बलात्कार की घटनाएं नहीं हुईं? बलात्कार नहीं होने चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन कुछ समाज विरोधी लोग ऐसा करते हैं।" 

मुख्यमंत्री ने कहा, "समाज में असामाजिक तत्व ऐसी हरकतें करते हैं। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।" यह घटना रविवार, 19 जनवरी की रात को हुई और इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पीड़िता कथित तौर पर येलहंका जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। जब उसने आरोपियों से बस के बारे में पूछा, तो वे उसे गोडाउन स्ट्रीट ले गए और कहा कि वे उसे बस में ले जा रहे हैं। वहां, उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, "घटना एसजे पार्क में हुई। शिकायत जबरन वसूली और यौन उत्पीड़न से संबंधित है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" भाजपा ने गृह मंत्री जी परमेश्वर के इस्तीफे की मांग करते हुए दावा किया है कि लूट, हत्या, बलात्कार और समाज के कमजोर वर्गों पर अत्याचार जैसे अपराधों के मामले अचानक बढ़ गए हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने केआर मार्केट बलात्कार का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया। 

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर