लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में पानी की समस्या का निदान, अब 1 सेंकेंड में 66.17 किमी की पाईप लाईन में पहुंचेगा पानी

By बृजेश परमार | Updated: June 16, 2019 00:56 IST

जनवरी 2018 में एनवीडीए ने 1325 एम.एम की पाईप लाईन डालने के काम की शुरूआत की थी ,जिसका परीक्षण शुक्रवार को किया गया।उज्जैन में त्रिवेणी बैराज में शक्करवासा पाईंट पर पाईप लाईन से पानी छोड़कर सफल परीक्षण किया गया।पाईप लाईन में जैसे ही पानी 66.17 किलोमीटर का सफर कर उज्जैन पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देपुरी लाईन ग्रेविटी है बीच में कहीं भी कोई सबस्टेशन नहीं है।इसी लाईन से विक्रम उघोगपुरी को जोडकर 11एम एल डी की सप्लाय दी जाएगी

उज्जैन की पानी की समस्या का एनवीडीए ने निदान कर दिया है। नर्मदा – शिप्रा के बीच डाली गई पाईप लाईन का सफल परीक्षण कर लिया गया है।इस पाईप लाईन से शिप्रा के उदगम स्थल से एक सेकंड में 2.2 क्यूमेक पानी उज्जैन के त्रिवेणी बैराज में पहुंच सकेगा।

उज्जैन की प्यास बुझाने के लिए अब तक मात्र गंभीर डेम ही एक मात्र सहारा था। नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना में खुले में पानी देवास होते हुए उज्जैन तक लाने में पानी का नुकसान ज्यादा होता था ऐसे में शिप्रा के उद़गम स्थल से लेकर उज्जैन तक 66.17 किलोमीटर लंबी  पाईप लाईन डालने के 139 करोड़ के  प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली ।

जनवरी 2018 में एनवीडीए ने 1325 एम.एम की पाईप लाईन डालने के काम की शुरूआत की थी ,जिसका परीक्षण शुक्रवार को किया गया।उज्जैन में त्रिवेणी बैराज में शक्करवासा पाईंट पर पाईप लाईन से पानी छोड़कर सफल परीक्षण किया गया।पाईप लाईन में जैसे ही पानी 66.17 किलोमीटर का सफर कर उज्जैन पहुंचा।

एनवीडीए के अधिकारी और क्रियान्वयन एजेंसी के उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों ने हर हर नर्मदे और हर हर शिप्रे का जय घोष किया। एनवीडीए के प्रोजेक्ट अधीक्षण यंत्री दिलीप खटके के अनुसार शिप्रा उद्गम स्थल मुड़ला दोस्तार में जहां नर्मदा को शिप्रा में लाया गया है उसी स्टेशन के पंप से इस लाईन को जोड़ा गया है।

पुरी लाईन ग्रेविटी है बीच में कहीं भी कोई सबस्टेशन नहीं है। इसी लाईन से विक्रम उघोगपुरी को जोडकर 11एम एल डी की सप्लाय दी जाएगी।इसी लाईन से देवास के शिप्रा बैराज को भी जोड़ा गया है।इसी लाईन को उज्जैन के गउघाट बैराज तक भी ले जाया जाएगा,जिससे की पानी के अपव्यय को रोकते हुए सीधे पेयजल के लिए उपयोग किया जा सकेगा।श्री खटके के अनुसार निर्धारित समयावधि में कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।

जो थोड़ी बहुत कमी अभी शेष है उन्हे भी आगामी कुछ दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा, उसके बाद उज्जैन को जब भी पानी की आवश्यकता होगी उसकी पूर्ति की जा सकेगी।एक घंटे में पाईप लाईन के माध्यम से नर्मदा का 7हजार 920 क्यूमेंक पानी उज्जैन तक पहुंचाया जा सकेगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है