Nakud Seat Result: नकुड़ विधानसभा सीट से धर्म सिंह सैनी मुकेश चौधरी से पीछे, भाजपा छोड़ सपा में हुए थे शामिल

By मनाली रस्तोगी | Published: March 10, 2022 11:08 AM2022-03-10T11:08:03+5:302022-03-10T11:08:59+5:30

भाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश चौधरी को मैदान पर उतारा है, जो बढ़त बनाए हुए हैं।

Dharam Singh Saini behind Mukesh Chaudhary from Nakud assembly seat | Nakud Seat Result: नकुड़ विधानसभा सीट से धर्म सिंह सैनी मुकेश चौधरी से पीछे, भाजपा छोड़ सपा में हुए थे शामिल

Nakud Seat Result: नकुड़ विधानसभा सीट से धर्म सिंह सैनी मुकेश चौधरी से पीछे, भाजपा छोड़ सपा में हुए थे शामिल

Highlightsभाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश चौधरी को मैदान पर उतारा है, जो बढ़त बनाए हुए हैं।

लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले धर्म सिंह सैनी सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश चौधरी को मैदान पर उतारा है, जोकि सैनी से आगे चल रहे हैं। बता दें कि नकुड़ विधानसभा सीट एक अनारक्षित सीट है, जो इस चुनाव में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस बार यहां से सपा ने भाजपा का दामन छोड़ पार्टी में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया था। हालांकि, शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए गुरूवार सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में धर्म सिंह सैनी के अलावा भाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान भी अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि मौर्य को जहां समाजवादी पार्टी ने फाजिलनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया था तो वहीं इस बार चौहान सपा के टिकट से घोसी सीट चुनाव लड़ रहे हैं। 

गौरतलब है कि इस बार उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई है। यूपी में 10 फरवरी को मतदान का पहला चरण था, जबकि 14, 20, 23, 27 फरवरी के अलावा 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हुई है। वहीं, आज यानि 10 मार्च को मतों की गिनती जारी है।

Web Title: Dharam Singh Saini behind Mukesh Chaudhary from Nakud assembly seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे