लाइव न्यूज़ :

धनखड़ ने कोलकाता में वाम-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:11 IST

Open in App

बरुईपुर (पश्चिम बंगाल), 12 फरवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोलकाता में वाम दल से जुड़े छात्रों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई की शुक्रवार को आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।

दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती के जॉयगोपालपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए धनखड़ ने उम्मीद जतायी कि आगामी चुनाव पारदर्शी तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि यह महज कुछ समय की बात है कि बंगाल एक बार फिर ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई मुद्दा है तो लोगों को सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाकर अच्छा काम नहीं किया।’’

वाम मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर में पुलिस के साथ झड़प हुई क्योंकि कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य के सचिवालय ‘नबन्ना’ तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू-गैस के गोले भी छोड़े। इसमें कई कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस को भी चोटें आयीं।

वाम दलों के नेताओं ने दावा किया कि पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने, पानी की बौछारें करने और लाठियां चलाने के कारण कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि झड़प में उसके कुछ कर्मी घायल हो गए।

राज्यपाल ने सरकारी अधिकारियों को राज्य में चुनाव के पहले अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने के खिलाफ भी आगाह किया। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार में जो काम कर रहे हैं उन्हें अपने गुणों के कारण उनकी नौकरी मिली है। काम के प्रति निष्ठा दिखाइए और राजनीति में संलिप्त ना हों। अनैतिक गतिविधियों से भी दूर रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?