लाइव न्यूज़ :

धामनगर विधानसभा सीट उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी सूर्यवंशी सूरज ने बीजद को 9881 वोट से हराया, कांग्रेस उम्मीदवार बाबा हरेकृष्णा सेठी को 3561 मत मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2022 19:50 IST

Dhamnagar Assembly seat by-election: भाजपा उम्मीदवार एवं बिष्णु चरण सेठी के पुत्र सूर्यवंशी सूरज को 80,351 वोट जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास को 70,470 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।धामनगर सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। कांग्रेस उम्मीदवार बाबा हरेकृष्णा सेठी को केवल 3,561 मत मिले हैं। 

भद्रकः ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार को 9,881 के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धामनगर सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। अधिकारी ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार एवं सेठी के पुत्र सूर्यवंशी सूरज को 80,351 वोट जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास को 70,470 वोट मिले। उन्होंने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार बाबा हरेकृष्णा सेठी को केवल 3,561 मत मिले हैं। 

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव में 66.63 फीसदी मतदान हुआ था। उपचुनाव के लिए 1000 पुलिस कर्मियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बल की चार कंपनियों को तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त 1008 मतदान अधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किए गए थे।

कुल 110 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था और 126 मतदान केंद्रों पर वेबकास्ट की व्यवस्था की गई थी। इस उपचुनाव में 1.23 लाख पुरुषों और 1.15 लाख महिलाओं समेत कुल 2.38 लाख मतदाता मतदान के लिए पात्र थे। विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में 70 फीसदी मतदान हुआ था। 2019 में विधानसभा चुनाव में 72.64 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं निवर्तमान विधायक बिष्णु चरण सेठी के इस साल 19 सितंबर को निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने सहानुभूति के आधार पर वोट हासिल करने की कोशिश करते हुए सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इस उपचुनाव में पांच उम्मीदवारों के बीच टक्कर है, लेकिन सभी की नजरें सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवार अंबाती दास और पार्टी से बागी नेता एवं निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र दास के बीच मुकाबले पर टिकी थीं।

टॅग्स :उपचुनावओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)BJPनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप