लाइव न्यूज़ :

SpiceJet: स्पाइसजेट के खिलाफ डीजीसीए ने लिया एक्शन, आठ हफ्तों के लिए 50 फीसदी उड़ान पर रोक, आखिर क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 27, 2022 17:46 IST

SpiceJet: डीजीसीए ने छह जुलाई को 19 जून से तब तक विमान में तकनीकी खामी की घटित आठ घटनाओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे कंपनी सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय हवाई सेवा मुहैया कराने में ‘‘असफल’’रही है।स्पाइसजेट में गत 24 दिनों में विमान में तकनीकी खामी आने की नौवीं घटना है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट पर कड़ा एक्शन लिया है। 

नई दिल्लीः नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट पर कड़ा एक्शन लिया है। तकनीकी खामी की कई घटनाओं को लेकर स्पाइसजेट को आठ हफ्तों के लिए स्वीकृत उड़ानों के 50 फीसदी का संचालन करने का आदेश दिया है।

पिछले महीने की 19 तारीख से स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी आने की कम से कम 9 घटनाओं को लेकर डीजीसीए ने एयरलाइन को छह जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विमानन नियामक ने बुधवार को अपने आदेश में कहा कि विभिन्न स्थलों की जांच, निरीक्षण और स्पाइसजेट की ओर से जमा कराए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब के मद्देनजर, सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सेवा के निरंतर निर्वाह के लिए, स्पाइसजेट की गर्मियों के लिए स्वीकृत उड़ानों की संख्या आठ हफ्तों तक 50 फीसदी पर सीमित की जाती है।

स्पाइसजेट में गत 24 दिनों में विमान में तकनीकी खामी आने की नौवीं घटना है। डीजीसीए ने छह जुलाई को 19 जून से तब तक विमान में तकनीकी खामी की घटित आठ घटनाओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उड्डयन नियामक ने कहा था कि सस्ती सेवा प्रदाता कंपनी सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय हवाई सेवा मुहैया कराने में ‘‘असफल’’रही है।

टॅग्स :DGCAज्योतिरादित्य सिंधियाJyotiraditya Madhavrao Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम