लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के इस गांव में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अचानक पहुंचे, देखने के लिए फैंस उमड़े, जानें क्या है मामला

By नितिन गुप्ता | Updated: November 16, 2021 14:37 IST

मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर खातेगांव के संदलपुर के पास एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन तेंदुलकर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देरास्ते में जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग सचिन के स्वागत के लिए खड़े रहे।कई लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भी खड़े नजर आए।शिक्षा प्रोजेक्ट के तहत देवास जिले के संदलपुर में बनने वाले आवासीय विद्यालय में पहुँचे।

देवासः प्रसिद्ध क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अचानक देवास जिले के प्रवास पर पहुँचे। सचिन तेंदुलकर सुबह इंदौर से कार से देवास जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर खातेगांव के संदलपुर के पास एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

देवास जिले के चापड़ा के आगे धन तालाब घाट पर जाम की सूचना के बाद उनका काफिला बागली, पुंजापुरा होकर संदलपुर के लिए निकला। सचिन तेंदुलकर के संदलपुर पहुंचने की खबर मिलते ही रास्ते में जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग सचिन के स्वागत के लिए खड़े रहे।

कई लोगों ने सचिन की कार पर फूल बरसाए और कई लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भी खड़े नजर आए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर अपने शिक्षा प्रोजेक्ट के तहत देवास जिले के संदलपुर में बनने वाले आवासीय विद्यालय में पहुँचे।

उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी की इच्छा थी कि गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कुछ करना चाहिए, इसलिए उनकी इच्छा पूरी करने के लिए यहां आया हूँ। गौरतलब है कि देवास जिले के संदलपुर में 2300 बच्चों के लिए एनजीओ द्वारा आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। जिसे सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा मदद की जा रही हैं । देवास जिले से रवाना होकर सीहोर जिले में पहुंचेंगे।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो