लाइव न्यूज़ :

बोगीबील पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में न बुलाने पर देवगौड़ा नाराज, कहा-अय्यो रामा! कौन मुझे याद करेगा?

By भाषा | Updated: December 25, 2018 23:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोगीबील में ब्रह्मपुत्र नदी पर 5,900 करोड़ रुपये की लागत से बने 4.9 किलोमीटर लंबे पुल का मंगलवार को उद्घाटन किया।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने मंगलवार को असम में देश के सबसे लंबे रेल सड़क पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी है। देवगौड़ा ने ही इसकी आधारशिला रखी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोगीबील में ब्रह्मपुत्र नदी पर 5,900 करोड़ रुपये की लागत से बने 4.9 किलोमीटर लंबे पुल का मंगलवार को उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री रहते हुए देवगौड़ा ने 1997 में परियोजना की आधारशिला रखी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर के लिये रेल लाइन, दिल्ली मेट्रो और बोगीबील रेल सड़क पुल वैसी परियोजनाएं हैं जिन्हें मैंने (बतौर प्रधानमंत्री) मंजूरी दी थी। मैंने प्रत्येक परियोजना के लिये 100-100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था और इनकी आधारशिला रखी थी। लोगों ने आज इसे भुला दिया है।’’ 

यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के सवाल के जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं। संवाददाताओं ने उनसे जब पूछा कि खुद की शुरू की गयी परियोजना के उद्घाटन के बारे में वह क्या सोचते हैं, इस पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई परियोजनाओं की मंजूरी दी।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कार्यक्रम के लिये आमंत्रण मिला था, इस पर देवगौड़ा ने कहा, ‘‘अय्यो रामा! कौन मुझे याद करेगा? कुछ अखबारों ने शायद इसका जिक्र किया हो।’’ 

परियोजना पूरी होने में बहुत अधिक देरी होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘यहां पर मैं सहमत नहीं हूं। मैंने हासन-मैसुरु परियोजना को 13 महीने में पूरा किया। मैंने दो पुलों का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया। अनगवाड़ी पुल (घाटप्रभा पर पुल) और कृष्णा नदी पर बने पुल को आप जाकर देख सकते हैं।’’  

टॅग्स :एचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

क्राइम अलर्टकैदी संख्या 15,528, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने जेल में पहली रात बिताई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया