लाइव न्यूज़ :

18 दिन में महाभारत जीतने वाली पीएम मोदी की बात पर लेखक ने उठाए सवाल, कहा- ये भूल गए कि पांडवों ने खो दिए थे सारे बच्चे

By सुमित राय | Updated: March 26, 2020 14:22 IST

पीएम मोदी ने कहा था कि महाराभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था और अब कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से बातचीत की।वाराणसी के लोगों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कोरोना वायरस की तुलना महाभारत से की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस की तुलना महाभारत से की और कहा था कि महाराभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था और अब कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश है।

पीएम मोदी के इस संबोधन के बाद भारतीय लेखक देवदत्त पटनायक ने जीत की कीमत पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जब राजनेता कहते हैं कि महाभारत का युद्ध 18 दिनों में जीता गया था, तो वे यह उल्लेख करने में असफल रहे कि विजेता पांडव अपने सभी बच्चों (अभिमन्यु, घटोत्कच, अरावन, उपपंडास) को खो चुके थे। वह 'जीत' की कीमत थी। पौराणिक स्माइली से सावधान।'

पीएम मोदी ने कहा था, 'काशी का सांसद होने के नाते मुझे ऐसे समय आपके बीच होना चाहिए था, लेकिन यहां दिल्ली में जो हो रहा है उससे आप परिचित हैं। यहां की व्यवस्तता के बावजूद मैं लगातार काशी के अपडेट ले रहा हूं। याद कीजिए महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, कोरोना के खिलाफ युद्ध जो हम लड़ रहे हैं उसमें 21 दिन लगेंगे। महाभारत के युद्ध के समय कृष्ण सारथी थे, आज 130 करोड़ सारथियों के बलबूते पर हमें ये युद्ध जीतना है।'

बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 600 से पार पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 4.71 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं और मरने वालों की संख्या 21 हजार को पार कर गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

इसके बाद गृह मंत्रालय ने छह पन्नों का एक दिशानिर्देश जारी किया, जिसके मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियावाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया