मणिपुर में कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के बारे में पता चला: मुख्यमंत्री

By भाषा | Published: June 18, 2021 10:21 PM2021-06-18T22:21:26+5:302021-06-18T22:21:26+5:30

Detected about delta variant of Kovid-19 in Manipur: CM | मणिपुर में कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के बारे में पता चला: मुख्यमंत्री

मणिपुर में कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के बारे में पता चला: मुख्यमंत्री

इम्फाल, 18 जून मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 डेल्टा वेरिएंट के बारे में पता चला है।

उन्होंने यहां 'आयुष 64' की शुरुआत के मौके पर यहां एक समारोह में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद की एक प्रयोगशाला में मणिपुर के 20 नमूनों की प्रारंभिक जांच में 18 में डेल्टा वेरिएंट पाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट को ''रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा चिंताजनक स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया गया है। अभी और नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Detected about delta variant of Kovid-19 in Manipur: CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे