लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बावजूद बिहार व यूपी के लाखों मजदूर हरियाणा जाने के लिए तैयार, करीब डेढ़ लाख प्रवासी कामगारों ने पोर्टल पर किया आवेदन

By भाषा | Updated: May 9, 2020 20:05 IST

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा, ''लगभग डेढ़ लाख प्रवासी कामगार हरियाणा लौटना चाहते हैं जबकि आठ लाख प्रवासी कामगारों ने राज्य से जाने के लिये आवेदन किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने  मीडिया से कहा है कि अगर मजदूर लौटना चाहते हैं, तो हम उन्हें लाने के लिए प्रबंध करेंगे।राज्य में औद्योगिक गतिविधियां पहले ही चालू हो चुकी हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि डेढ़ लाख प्रवासी कामगारों ने काम करने के लिये राज्य में वापस लौटने की इच्छा जतायी है। इसके लिये उन्होंने सरकारी पोर्टल पर बाकायदा आवेदन भी किया है। विज ने कहा कि इनमें से अधिकतर कामगार बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि उसी पोर्टल पर लगभग आठ लाख प्रवासी कामगारों ने हरियाणा छोड़ने के लिये पंजीकरण कराया है। विज ने कहा, ''लगभग डेढ़ लाख प्रवासी कामगार हरियाणा लौटना चाहते हैं जबकि आठ लाख प्रवासी कामगारों ने राज्य से जाने के लिये आवेदन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वापस आने की इच्छा रखने वाले डेढ़ लाख में अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। यहां कारोबारी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि यहां वे काम पा सकते हैं।''  

राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने  मीडिया से कहा है कि अगर मजदूर लौटना चाहते हैं, तो हम उन्हें लाने के लिए प्रबंध करेंगे। राज्य में औद्योगिक गतिविधियां पहले ही चालू हो चुकी हैं।

अधिकारियों का मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़ों की कम संख्या की वजह से मजदूर वापस लौटने का मन बना रहे हैं। शुक्रवार तक हरियाणा में 647 पॉजिटिव केस थे, इनमें 14 इटालियन नागरिक और आठ मौतें भी शामिल हैं। वहीं 279 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

जो लोग हरियाणा लौटना चाहते हैं, उनमें से 74.5% लोग बिहार और उत्तरप्रदेश से हैं। जो लोग हरियाणा से जाना चाहते हैं, उनमें से भी 82.55 फीसदी लोग इन्हीं दोनों राज्यों से हैं। हरियाणा ने मजदूरों को लौटाने के लिए 100 ट्रेनों की मांग की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारउत्तर प्रदेशहरियाणाअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'