लाइव न्यूज़ :

'ड्राई स्टेट' होने के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से मौत जारी, मुजफ्फरपुर में आठ की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2021 21:03 IST

बिहार 'ड्राई स्टेट' होने के बावजूद जहरीली शराब पीने से लोगों की हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.इससे मुजफ्फरपुर जिले में हुई आठ लोगों की मौत हो गई ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार 'ड्राई स्टेट' के बावजूद मुजफ्फरपुर जिले में 8 लोगों की मौत जिला प्रशासन से लेकर वर्दीधारियों तक सबमें हड़कंप मच गया पुलिस ने छह मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया

पटना : बिहार 'ड्राई स्टेट' होने के बावजूद जहरीली शराब पीने से लोगों की हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इन दिनों सीवान और मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब पीने से करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है. जहरीली शराब से मुजफ्फरपुर जिले  में अबतक आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोगों की स्थिती गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद जिला प्रशासन से लेकर वर्दीधारियों के बीच हडकंप मच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के रूपौली, सिउड़ी और विशंभरपुर गांव में हुई है. पुलिस ने छह मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जबकि दो शवों का पुलिस के पहुंचने से पूर्व परिजन दाह-संस्कार कर चुके थे. मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी जयंतकांत, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे. इनके साथ आरएफएसएल की टीम, सीआईडी, विशेष शाखा, उत्पाद विभाग की टीम भी उस गांव में पहुंचकर छानबीन की.

बताया जा रहा है कि इस मामले में दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. सरैया थानाध्यक्ष और प्रभारी थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में जांच के दौरान अधिकारियों की टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली है. मृतकों के घर की तलाशी ली गई है. इस दौरान गांव से पुलिस ने शराब की खाली बोतलें, रैपर, पंचिंग मशीन आदि जब्त की है. रूपौली और आसपास के इलाके से वार्ड सदस्य समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सरैया थाने पर सभी से पूछताछ की जा रही है. दो मकान को भी पुलिस ने सील किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने एक मृतक विपुल शाही के घर के पीछे से भी कई खाली बोतलें बरामद की हैं.एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में प्रतिबंधित वस्तु पीने से लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने तीन लोगों के शव का पोस्टमार्टम कराया है. प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है. मामले में वार्ड सदस्य को गिराफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले रूपौली गांव में स्थानीय नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य अमित कुमार बिट्टू की जीत की खुशी में शराब पार्टी हुई थी. इसमें डेढ दर्जन लोग शामिल हुए थे. देर रात ही मुन्ना सिंह, अवनीश कुमार सिंह और विपुल शाही की तबीयत बिगड गई. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुवार को उनको लेकर मुजफ्फरपुर के जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मुन्ना सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. अवनीश और विपुल को भर्ती कर लिया. वहां देर रात अवनीश की भी मौत हो गई और आज शनिवार को भी दो और लोगों की मौत हो गई. इसतरह से कुल आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य की स्थिती गंभीर बताई जा रही है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल