लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जातीय गणना को देश के लिए बताया जरूरी, कहा- पूरे देश में होना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2023 15:46 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि देश भर में जातीय गणना हो। लेकिन, केंद्र सरकार जो देश में जनगणना भी नहीं करा रही है। बिना आबादी का पता लगे लोगों के लिए योजनाएं कैसे बन सकेगी?

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि देश भर में जातीय गणना होडिप्टी सीएम ने कहा, बिना आबादी का पता लगे लोगों के लिए योजनाएं कैसे बन सकेगी? उन्होंने कहा कि बिहार में जो काम किया गया है वह मानवता के लिए किया गया है

पटना: कांग्रेस के द्वारा भी बिहार के तर्ज पर जाति आधारित गणना कराने की चर्चा किए जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह की गणना पूरे देश में होनी चाहिए कई राज्यों में अब इसकी मांग उठ रही है। चुनाव में भी बोला गया है कि हर जगह राज्य सरकार जाति आधारित गणना करवाएगी। 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इसे जरूरी बताया है और उनकी यह मांग स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि बिहार में हुई जातीय गणना से विकास के लिए बेहतर रूपरेखा बनेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि देश भर में जातीय गणना हो। लेकिन, केंद्र सरकार जो देश में जनगणना भी नहीं करा रही है। बिना आबादी का पता लगे लोगों के लिए योजनाएं कैसे बन सकेगी? इसलिए देश में जातीय गणना कराने की जरूरत है। इसकी मांग देश के कई राज्यों से हो रही है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में जो काम किया गया है वह मानवता के लिए किया गया है। सही आंकड़ा हमेशा सरकार के पास होने चाहिए। उस हिसाब से योजना तैयार किया जा सके। हम लोग कई बार इसकी मांग कर चुके हैं कि देश में भी इस तरह का काम करवाया जाए जो लोग आपत्ति दर्ज करते हैं उन लोगों को कम से कम प्रधानमंत्री से बोलकर देश भर में जाति जनगणना करवानी जानी चाहिए। 

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा के नेता क्रेडिट लेने की बात करते हैं तो क्यों नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जातीय गणना कराने की मांग करते हैं? ‘अगर जातीय गणना को वे इतना अच्छा मानते हैं तो काहे ला प्रधानमंत्री मोदी जी इससे मना कर दिए? काहे भाजपा के सांसदों ने विरोध किया?’ उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना में दिए गए बयान किे जितनी क्षेत्रीय पार्टियों है वह समाप्त हो जाएगी। 

इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे तो यह लग रहा है कि जेपी नड्डा खुद ही समाप्त हो रहे हैं। जितने क्षेत्रीय दल थे, वह सब तो इनसे अलग हो गए। कोई इनके साथ रहा कोई इनके साथ रहा कहां? भारत में जो सबसे बड़ा इनका गठबंधन था वह तो इनसे अलग गया। इनके साथ है ही कौन न जनता है ना क्षेत्रीय दल है। जब राज्य रहेगा ही नहीं तो केन्द्र किस आधार पर रहेगा?

टॅग्स :तेजस्वी यादवजाति जनगणनाबिहारप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम