लाइव न्यूज़ :

“डॉक्टर कफील खान के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अभी जारी”

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:14 IST

Open in App

प्रयागराज, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश में गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कफील खान के निलंबन से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि अस्पताल में घटित विभिन्न घटनाओं के संबंध में अन्य अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई थी और उसमें निलंबन का आदेश पारित किया गया था।

अपर महाधिवक्ता ने मंगलवार को अदालत को बताया कि यह कार्यवाही अभी पूरी होनी बाकी है और उसमें पारित निलंबन का आदेश अभी जारी है।

अपर महाधिवक्ता ने अदालत के पूर्व के आदेश के अनुपालन में अदालत को अवगत कराया कि 22 अगस्त 2017 के निलंबन के आदेश के संदर्भ में डॉक्टर कफील को निदेशक, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते बीआरडी मेडिकल कॉलेज में करीब 60 बच्चों की मृत्यु के बाद डॉक्टर कफील को 22 अगस्त 2017 को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद, कार्यालय में घटित अन्य घटनाओं के संबंध में उन्हें अलग से निलंबित किया गया था।

अपर महाधिवक्ता के बयानों को संज्ञान में लेते हुए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल कर दूसरे निलंबन के आदेश के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 31 अगस्त निर्धारित की। इससे पूर्व, छह अगस्त को उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत को सूचित किया था कि 24 फरवरी 2020 को जारी दूसरी जांच के आदेश को वापस ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'