लाइव न्यूज़ :

Deoghar Trend: लालू यादव की लालटेन नंबर एक, नीतीश कुमार के JDU को नोटा से भी कम वोट, भाजपा नंबर दो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 12:44 IST

अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 42 सीटों पर आगे है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजेएमएम-कांग्रेस और राजद के उम्मीदवार सुरेश पासवान सबसे आगे है। हालांकि सबसे मजेदार बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नोटा से भी पीछे चल रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और गठबंधन (जेएमएम-कांग्रेस और राजद) के बीच है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 42 सीटों पर आगे है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

भोले की नगरी देवघर में लालू यादव की लालटेन सबसे आगे है। जेएमएम-कांग्रेस और राजद के उम्मीदवार सुरेश पासवान सबसे आगे है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नंबर दो पर चल रहा है। हालांकि सबसे मजेदार बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नोटा से भी पीछे चल रहे हैं। राजद राज्य में 7 सीट पर चुनाव लड़ी थी और उसके 5 प्रत्याशी अभी आगे चल रहे हैं।

नीतीश कुमार का झारखंड में बुरा हाल है। वह खाता भी नहीं खोल पाए है। यहीं नहीं कहीं-कहीं नीतीश कुमार के प्रत्याशी नोटा से भी पीछे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर में कैबिनेट की बैठक भी की थी। लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। भाजपा का हाल पूरे राज्य में खराब है। वह सत्ता की दौड़ से बाहर हो गए है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद है। 

 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडआरजेडीलालू प्रसाद यादवझारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसदेवगार्ह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'