राजस्थान में कई जगह छाया घना कोहरा

By भाषा | Published: January 19, 2021 11:25 AM2021-01-19T11:25:24+5:302021-01-19T11:25:24+5:30

Dense fog in many places in Rajasthan | राजस्थान में कई जगह छाया घना कोहरा

राजस्थान में कई जगह छाया घना कोहरा

जयपुर, 19 जनवरी राजस्थान में रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और मंगलवार सुबह कई जगह घना कोहरा छाया।

मौसम विभाग के अनुसार बीती सोमवार रात जैसलमेर में न्यनूतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिलानी में न्यनूतम तापमान 6.9 , बाड़मेर में 7.1 , गंगानगर में 7.8 , फलौदी में 8.2 , बीकानेर में 8.5 , चुरू में 8.6 और भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उसने बताया कि बीते चौबीस घंटे में गंगानगर में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम है।

इस बीच, राज्य में कई स्थानों पर मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dense fog in many places in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे