लाइव न्यूज़ :

नगर आयोजना की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित, प्रशासन शहरों के संग अभियान दो अक्तूबर से

By भाषा | Updated: March 13, 2021 00:31 IST

Open in App

जयपुर, 12 मार्च राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार नगरीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए उसने न केवल कानूनों में संशोधन किया है बल्कि नई नीतियां बनाकर आमजन को राहत देने का प्रयास भी किया है।

धारीवाल शुक्रवार को विधानसभा में नगर आयोजना व प्रादेशिक विकास से जुड़ी अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने नगर आयोजना व प्रादेशिक विकास की 73 अरब 58.25 लाख 19000 रूपये की अनुदान मांगों को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर से शुरू होने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान में प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी जायेगी। जयपुर में जेएलएन मार्ग को रेड लाइट फ्री बनाया जायेगा, वहीं चारदीवारी में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए रामनिवास बाग में अंडर ग्राउंड पार्किंग बनायी जायेगी।

मंत्री ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर, 2021 से प्रशासन शहरों के संग अभियान आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2012 में चला ये अभियान काफी सफल रहा था। इस बार तब की दी गई छूटों के अतिरिक्त अब नगरीय निकायों के पट्टे सशर्त नहीं होंगे। इससे आम जन को बैंक ऋण लेने में आसानी होगी। कच्ची बस्ती और अन्य सभी पट्टों पर भी ऋण मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि भूखंडों के उपविभाजन पश्चात पट्टे मिल सकेंगे और स्टेट क्राउन एक्ट के अलावा पुरानी आबादी में आवासीय व दुकान होने पर भी पट्टे मिल सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब