लाइव न्यूज़ :

भाजपा और कांग्रेस की ओडिशा को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग

By भाषा | Updated: September 2, 2021 01:25 IST

Open in App

ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने बुधवार को राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर निशाना साधते हुए उसकी जमकर आलोचना की और राज्य में सूखे की तत्काल घोषणा की मांग की। ओडिशा में वर्षा की कमी से 30 में से 27 जिलों में कृषि संबंधी गतिविधियों को बुरी तरह प्रभावित हैं। विधानसभा में राज्य के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण मंत्री ए के साहू ने कहा कि वर्षा की कमी पूरी तरह से प्राकृतिक है और मानव निर्मित नहीं है। इस पर नाराज विपक्षी सदस्यों ने किसानों की दुर्दशा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सदन से बहिर्गमन किया। विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सूखे की स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी, जिसके परिणामस्वरूप किसान सूखे की मार झेल रहे हैं। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम