लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में उठी राममनोहर लोहिया, बीजू पटनायक को भारत रत्न देने की मांग

By भाषा | Updated: March 17, 2021 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च राज्यसभा में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सदस्य ने प्रख्यात समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया तथा बीजू जनता दल के एक सदस्य ने स्वाधीनता सेनानी एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ देने से सम्मानित किए जाने की मांग की।

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान सपा के विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि राममनोहर लोहिया ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ दांडी यात्रा और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘लोहिया जी के बारे में जितना कहा जाए, वह कम है। उन्हें तो बहुत पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। हमारे नेता मुलायम सिंह यादव ने भी कई दफा यह मांग संसद में उठाई है।’’

निषाद ने कहा कि 23 मार्च को लोहिया की 111वीं जयंती है और सरकार को इस अवसर पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मांग करता हूं कि सरकार लोहिया जी को उनकी 111वीं जयंती पर भारत रत्न से नवाजने का काम करे।’’

शून्यकाल में ही बीजू जनता दल के मुजीबुल्ला खान ने ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के योगदानों का उल्लेख करते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से सम्मानित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे स्वाधीनता सेनानी रहे जिन्हें वह उचित सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार थे।

उन्होंने कहा, ‘‘बीजू पटनायक ऐसे स्वाधीनता सेनानी थे जिन्होंने तीन देशों की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया। जब उनका निधन हुआ तो तीन देशों को झंडा झुकाया गया था। उनमें रूस, इंडोनेशिया और भारत शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीजू बाबू जैसे नेता को आज तक भारत रत्न नहीं मिला। यह उन्हें मिलना चाहिए। मैं हाथ जोड़कर सभी सदस्यों से विनती करता हूं कि वह भी बीजू बाबू को भारत रत्न देने का समर्थन करें।’’

खान ने एक पायलट के रूप में कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने में बीजू पटनायक के योगदान और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की स्थापना किए जाने का जिक्र भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज आत्मनिर्भर भारत की बात हो रही है लेकिन उन्होंने 60 साल पहले ही एचएएल की स्थापना कर आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी थी। यह उनकी सोच थी।’’

स्वाधीनता सेनानी बीजू पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता था और वह केंद्र में मंत्री भी बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस