लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में उठी पुलिस कमिश्नर प्रणाली की मांग, गृह विभाग दिखाई दे रहा गंभीर 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 29, 2019 06:11 IST

मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मंत्रालय में सौजन्य भेंट की. विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ एवं आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुंचे थे. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में नई सरकार में नई पुलिस व्यवस्था की मांग फिर जोर पकड़ रही है.देश की आईपीएस लॉबी चाहती है कि प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो.

मध्य प्रदेश में नई सरकार में नई पुलिस व्यवस्था की मांग फिर जोर पकड़ रही है. प्रदेश की आईपीएस लॉबी चाहती है कि प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो. इसके लेकर आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर अपनी मांग रखी. इस बार गृह विभाग इस पर गंभीर दिख रहा है.

मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मंत्रालय में सौजन्य भेंट की. विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ एवं आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुंचे थे. 

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खासतौर पर इंदौर व भोपाल महानगरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली की आवश्यकता के बारे में बताया. साथ ही वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारियों की पुलिस महानिदेशक वेतनमान व वर्ष 1994 बैच के अधिकारियों की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पदों पर पदोन्नति एवं मूलवेतन के प्रतिशत के अनुसार जोखिम भत्ता अनुदान देने की मांग रखी. 

इसके अलावा राज्य में पुलिसिंग से संबंधित उन महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की, जो पुलिस सिस्टम के दीर्घकालिक मजबूती के लिए जरूरी हैं.

मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में आईपीएस एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं गृह सचिव शाहिद अबसार, वर्तमान आईपीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान रवि गुप्ता, सचिव एवं सेनानी 23 वी वाहिनी एसएएफ सिमाला प्रसाद और सदस्य एवं उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल डॉ. आशीष व सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रबंध मनीष कपूरिया भी शामिल थे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन