दिल्ली का मौसमः बादल और धूल भरी आंधी के बावजूद शुक्रवार को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

By भाषा | Published: June 14, 2019 11:04 AM2019-06-14T11:04:31+5:302019-06-14T11:23:55+5:30

मौसम विभाग कार्यालय द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi's weather: Despite cloud and dust storm, no relief will be received from heat on Friday | दिल्ली का मौसमः बादल और धूल भरी आंधी के बावजूद शुक्रवार को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली का मौसमः बादल और धूल भरी आंधी के बावजूद शुक्रवार को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Highlightsदोपहर के बाद धूल भरी आंधी चलने और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है।सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी भीषण गर्मी रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान ने दोपहर के बाद धूल भरी आंधी चलने और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

मौसम विभाग कार्यालय द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवात की स्थिति बनने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से मौसम पर असर पड़ने की संभावना है। रविवार शाम में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

English summary :
There is a possibility of heavy heat wave in Delhi NCR Friday and the maximum temperature is expected to be around 43 degree Celsius. Meteorology has predicted a cloudy storm after noon and partially cloudy sky. However, this will not have any special effect on the temperature.


Web Title: Delhi's weather: Despite cloud and dust storm, no relief will be received from heat on Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे