लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक दिन कोरोना वायरस रिकॉर्ड 3947 नए मामले, महाराष्ट्र से भी आगे निकला

By निखिल वर्मा | Updated: June 24, 2020 03:10 IST

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से कोरोना वायरस के केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जहां महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक दिन में 3214 मामले आए हैं वहीं दिल्ली में एक दिन करीब चार हजार मामले आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 4.40 लाख पार पहुंच गई हैदेश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में आए हैं.दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2300 पार पहुंच गई है

दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,947 नये मामले सामने आये, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों की संख्या 66,000 के आंकड़े को पार कर गई, जबकि बीमारी के कारण अब तक 2,301 लोगों की मौत हो चुकी है।  मंगलवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 68 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,301 हो गई है और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66,602 हो गई है। दिल्ली में वर्तमान में 24,988 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 39,313 लोग ठीक हो चुके हैं। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,214 नए मामले

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,214 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,39,010 तक पहुंच गई। राज्य में संक्रमण के कारण 248 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,531 तक पहुंच गई। अधिकारी ने कहा कि मौत के सामने आए मामलों में से 75 मौत पिछले 48 घंटे में हुई जबकि बाकी 173 मौत कुछ दिन पहले हुई लेकिन पहले इन्हें कोविड-19 के कारण हुई मौत के तहत दर्ज नहीं किया गया था। 

कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी पर एक व्यक्ति की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसका वैश्विक औसत 6.04 है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14 हजार से अधिक हो गई है। देश में लगातार चौथे दिन दौरान संक्रमण के 14 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 2,48,189 लोग ठीक हो चुके हैं। अब भी 1,78,014 लोग संक्रमित हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10,994 रोगी ठीक हुए हैं। दुनिया भर में कोविड-19 से कुल 472,541 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या के मामले में भारत आठवें पायदान पर है। 

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, ''हम मृत्युदर को कम रखने पर काम कर रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ना इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना अहम मृत्युदर का कम रहना है।'' उन्होंने कहा कि भारत बड़ी आबादी वाला देश है। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां कम आबादी वाले देशों की तुलना में संक्रमितों की संख्या अधिक रहेगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 22 जून की स्थिति रिपोर्ट 154 का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से ब्रिटेन में प्रति एक लाख आबादी पर 63.13, स्पेन में 60.60, इटली में 57.19, अमेरिका में 36.30, जर्मनी में 27.32, ब्राजील में 23.68 और रूस में 5.62 मौत दर्ज की गईं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'