लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में धूल भरी आंधी ने किया बेहाल, हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची

By भाषा | Updated: May 9, 2019 23:43 IST

सफर ने वायु गुणवत्ता सूचकांक 408 दर्ज किया जो गंभीर की श्रेणी में आता है। वहीं केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 दर्ज किया गया जो बेहद गंभीर की श्रेणी में आता है।

Open in App

उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी चलने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एकाएक बढ़ गया और हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गयी है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम भविष्यवाणी तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने यह जानकारी दी।

सफर ने वायु गुणवत्ता सूचकांक 408 दर्ज किया जो गंभीर की श्रेणी में आता है। वहीं केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 दर्ज किया गया जो बेहद गंभीर की श्रेणी में आता है। इसके साथ ही सफर ने ऐसे एहतियाती उपायों की सूची जारी की जिन्हें लोगों को खराब वायु गुणवत्ता के समय अपनाना चाहिए।

प्रणाली ने कहा,‘‘आज घूमने से परहेज करें। खांसी आने, सीने में परेशानी महसूस होने, सांस लेने में कठिनाई होने अथवा थकान महसूस होने पर चिकित्सक से संपर्क करें और किसी भी प्रकार की बाह्य गतिविधि को रोक दें।’’ सूची में यह भी कहा गया,‘‘लकड़ी,मोमबत्ती आदि कुछ भी न जलाएं। कमरे को साफ रखे। गीले कपड़े से लगातार पोछा लगाएं। एन-95 अथवा पी-500 मास्क तभी काम आएंगे जब आप बाहर जा रहे हों। धूल से बचाने वाले मास्क पर ज्यादा भरोसा नहीं करें।’’

सफर ने कहा कि पूरा उत्तर पश्चिम भारत धूल भरी आंधी की चपेट में हैं और गुरुवार तथा शुक्रवार को वाणु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर से बेहद खराब की श्रेणी में रह सकता है। 10 मई के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार के आसार हैं। भाषा शोभना पवनेश पवनेश

 

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'