लाइव न्यूज़ :

नवंबर में फिर से खुल सकता है दिल्ली चिड़ियाघर, दो महीने से बंद था...

By संदीप दाहिमा | Updated: October 24, 2025 19:24 IST

बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद लगभग दो महीने से बंद दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान एक और दौर की जांच के बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर से खुल सकता है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर में फिर से खुल सकता है दिल्ली चिड़ियाघर, दो महीने से बंद था...

बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद लगभग दो महीने से बंद दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान एक और दौर की जांच के बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर से खुल सकता है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार के अनुसार, चौथे दौर के नमूने 30 अक्टूबर को एकत्र किये जाएंगे और छह से सात दिनों के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "जांच रिपोर्ट यदि नेगेटिव आती है तो चिड़ियाघर को फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा।" रंगीन सारस (पेंटेड स्टॉर्क) और काले सिर वाला बगुला (ब्लैक-हेडेड आइबिस) सहित कई पक्षियों की मौत के बाद 30 अगस्त को चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था।

28 और 31 अगस्त के बीच एकत्र किए गए नमूनों में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई, जिसके बाद इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। अंतिम 'पॉजिटिव' मामला एक सितंबर को पाया गया था। उसके बाद, पक्षी गृह और अन्य पिंजरों में बिना बारी लिए गए नमूनों के परीक्षण की रिपोर्ट नेगेटिव थी। कुमार ने कहा, “एक अक्टूबर को भेजे गए अंतिम नमूने की रिपोर्ट 7 अक्टूबर को प्राप्त हुई, और वह नेगेटिव थी। नियमों के अनुसार, पिछले पॉजिटिव मामले के बाद दो लगातार नेगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद हमने पुनः खोलने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद तारीख की सूचना दी जाएगी।'' 

टॅग्स :दिल्लीचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'