लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को जुलाई में कोविड टीके की 15.19 लाख खुराक मिलेगी: आतिशी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली को कोविड-19 से बचाव के लिए अपनी पात्र आबादी का टीकाकरण करने के वास्ते दो करोड़ से अधिक खुराक की आवश्यकता है लेकिन केन्द्र जुलाई में केवल 15.19 लाख खुराक देगा जिससे राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण की गति और प्रगति गंभीर रूप से प्रभावित होगी।

उन्होंने एक ऑनलाइन टीकाकरण बुलेटिन में कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र से अधिक खुराक की उम्मीद कर रही थी क्योंकि शहर महामारी की लहरों के प्रति अधिक संवेदनशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में ‘‘कुप्रबंधन’’है।

आतिशी ने कहा, ‘‘केंद्र ने जानकारी दी है कि एक जुलाई से दिल्ली को उस महीने की 15,19,000 खुराकें मिलेंगी। यह या तो कम है या पिछले महीनों में प्राप्त खुराकों की संख्या के बराबर है। यह संख्या जून में 14 लाख, मई में 13.25 लाख और अप्रैल में 23 लाख थी।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की पात्र आबादी जिन्हें टीके की कोई खुराक नहीं मिली है, उनकी संख्या 83.7 लाख है, और इसलिए यदि कम से कम एक खुराक प्राप्त करने वाले लोगों को शामिल किया जाए तो दिल्ली के लोगों के लिए दो करोड़ से अधिक खुराक की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें केवल लगभग 15 लाख खुराक प्राप्त होने जा रही हैं। इस दर पर पूरी पात्र आबादी को टीकाकरण करने में 13 महीने या उससे अधिक समय लगेगा, लेकिन उस समय तक कोविड की कई लहरें दिल्ली में आ सकती हैं। इससे टीकाकरण की गति गंभीर रूप से प्रभावित होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम केंद्र से अपील करते हैं कि इस महामारी से निपटने के लिए दिल्ली को अधिक से अधिक संख्या में खुराक भेजें।’’

आतिशी ने कहा कि एक तरफ, केंद्र का कहना है कि वह 21 जून से सार्वभौमिक टीकाकरण शुरू कर रहा है और फिर दिल्ली को जुलाई के लिए सिर्फ 15 लाख खुराक दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो