लाइव न्यूज़ :

Aap Vs Congress: बरसात ने छीनी 11 जिंदगी, कांग्रेस ने 'आप' से मांगा 1 करोड़ रुपये का मुआवजा

By धीरज मिश्रा | Updated: July 1, 2024 18:11 IST

Aap Vs Congress: राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं जगह-जगह हुए जलभराव और जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश में डूबने से 11 मौत, कांग्रेस ने मांगा मुआवजा दिल्ली सरकार मृतकों के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देंकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा, जल भराव के कारण हुई मौतें हादसा नही हत्या है

Aap Vs Congress: राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं जगह-जगह हुए जलभराव और जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। हल्की सी बरसात ने सिविक एजेंसियों की पोल खोल कर रख दी। इधर, इस बरसात के बीच 11 मौतें भी हुईं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम बदलेगा और दिल्ली में तेज बरसात होगी।

ऐसे में लोगों को फिर से जलभराव और जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इधर, दिल्ली में हुई 11 मौतों को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में जल भराव के कारण हुई मौतें हादसा नही हत्या है। सरकार में बैठे वो लोग इन हत्याओं के असली गुनहगार है जो अपने हित और स्वार्थ सिद्धि के लिए डूबती दिल्ली को देख रहे है और इस विनाश पर अगर विपक्ष सवाल पूछ रहा है तो सत्ताधारी दल नूरा कुश्ती कर रहे है।

मंत्री आतिशी द्वारा सोशल मीडिया पर एक नोट सार्वजनिक करके अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है जबकि पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण 11 मौतें हुई जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार की मंत्री द्वारा बयान कि केवल डूबने से मरने वालों को ही सरकार मुआवजा देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस व अस्पताल की जांच को आधार बनाकर डूबने से हुई मौतों को छिपाने का प्रयास उसी तरह कर सकती है, जिस प्रकार कोविड महामारी में सरकारां ने बयान दिया कि आक्सीजन की कमी से कोई मौत नही हुई थी।

उन्होंने मांग की कि सरकार कोविड से मरने वालों को 1 करोड़ मुआवजें की भांति बारिश के कारण मरने वालों के परिवारों को कम से कम 1 करोड़ का मुआवजा तुरंत दिया जाए।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टकांग्रेसAam Aadmi Partyदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos