लाइव न्यूज़ :

Delhi Water Crisis: पानी के लिए दोस्त हुए दुश्मन, सड़क पर होगी जंग

By धीरज मिश्रा | Updated: June 13, 2024 19:05 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली में साथ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस- आम आदमी पार्टी(आप) के रास्ते अब अलग हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल लोकसभा चुनाव साथ में लड़ी थी कांग्रेस-आप दिल्ली में मचा है पानी के लिए हाहाकार

Delhi Water Crisis: दिल्ली में साथ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस- आम आदमी पार्टी(आप) के रास्ते अब अलग हो गए हैं। दिल्ली में छाए पानी संकट के बीच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि दिल्ली में प्रतिदिन बढ़ते जल संकट का हल निकालने में विफल दिल्ली सरकार के खिलाफ पानी की समस्या से त्रस्त जनता को तुरंत राहत देने की मांग को लेकर सभी 280 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रश्न है कि समय रहते दिल्ली सरकार यमुना में घटते जल स्तर के चलते जलापूर्ति के लिए पहले कदम नही उठाती। सत्तारुढ़ दल की निष्क्रियता के कारण प्रति वर्ष दिल्ली की जनता जल संकट से जूझती है, जिसके लिए हम दशकों से लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि जब सातों संसदीय सीटों पर भाजपा के सांसद हैं तो क्यों दिल्ली की जनता केन्द्र सरकार की प्रशासनिक निष्क्रियता और दोहरी नीति का शिकार हो रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पानी के लिए हरियाणा पर अधिक आश्रित है जहां भाजपा की सरकार होने के कारण प्रति वर्ष भीष्ण गर्मी में दिल्ली की जनता को जल संकट से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद अगर दिल्ली की जनता के प्रति अपना दायित्व निभाऐं तब दिल्ली को जल संकट की समस्या निजात मिल जाए परंतु सांसदों की नाकामी का ही परिणाम रहा है कि भाजपा को हर चुनाव में संसदीय प्रत्याशी बदलने पड़ रहे हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने-अपने ब्लाकों में भीष्ण गर्मी में भारी जल संकट के लिए जिम्मेदार भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है। जिसके दौरान जनता को बताना है कि दिल्ली की जनता के प्रति उदासीन व्यवहार अपनाने वाली भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपसी तनातनी के कारण ही दिल्ली जल को तरस रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर घर तक पाईप लाइन के जरिए पानी देने का काम दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने किया था, जो भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपसी लड़ाई के कारण लोगों को पानी नही मिल रहा है। हम जनता की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेंगे।

टॅग्स :दिल्लीDelhi Jal Boardआतिशी मार्लेनादिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए