लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः गिरफ्तार लोगों की जानकारी छिपा रही पुलिस, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने पत्र लिखकर ये उठाई मांग

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 2, 2020 08:19 IST

Delhi Violence: पत्र में कहा गया है कि दंंड प्रक्रि या संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 (सी) के तहत सभी जिलों में पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करना और गिरफ्तार लोगों की जानकरी पुलिस के नोटिस बोर्ड पर लिखना जरूरी है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस पर सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की सूचना सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगा है.मानवाधिकार और सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत कर गिरफ्तार किए गए और हिरासत में मौजूद लोगों के नाम और पतों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है.

दिल्ली पुलिस पर सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की सूचना सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगा है. मानवाधिकार और सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत कर गिरफ्तार किए गए और हिरासत में मौजूद लोगों के नाम और पतों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है.इस संबंध में दिल्ली के पुलिस आयुक्त के अलावा सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर कानून का पालन करने को कहा गया है. पत्र में कहा गया है कि दंंड प्रक्रि या संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 (सी) के तहत सभी जिलों में पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करना और गिरफ्तार लोगों की जानकरी पुलिस के नोटिस बोर्ड पर लिखना जरूरी है.वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, नेशनल कैंपेन फॉर पीपुल्स राइट टू इन्फॉर्मेशन की अंजलि भारद्वाज, सीपीआई नेता एनी राजा, अमृती जोहरी आदि की ओर से इस पत्र में हिंसा प्रभावित शहादरा और उत्तर-पूर्व जिले के कई पुलिस कंट्रोल रूम का हवाला देते हुए कहा गया है कि कानूनी बाध्यता के बावजूद गिरफ्तार और हिरासत में मौजूद लोगों के बारे में नोटिस बोर्ड पर कोई जानाकारी नहीं दी जा रही है.एक सामाजिक कार्यकर्ता ने 'लोकमत समाचार' को बताया कि पुलिस कई बार संदेह के आधार पर किसी को पकड़ लेती है, लेकिन उसके परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी जाती. ऐसे में असामाजिक तत्वों को उन्हें दूसरे पक्ष के खिलाफ भड़काने का मौका मिलता है.उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय पर यह जानकारी सर्वजनिक करे तो ऐसी अप्रिय स्थिति पैदा नहीं होगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली हिंसा के मामले में 254 प्राथमिकी दर्ज की गई है और अब तक 903 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर