लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence Taja Update: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- अमित शाह के इस्तीफे की मांग करना विपक्ष का अधिकार, सदन में आकर दें जवाब 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 3, 2020 15:52 IST

दिल्ली हिंसा के विषय पर लोकसभा में जारी गतिरोध मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के यह कहने के बावजूद नहीं टूट पाया कि सरकार इस मुद्दे पर होली के बाद चर्चा कराने को तैयार है। दिल्ली हिंसा में कम से कम 47 लोगों की जान चली गई और लगभग 200 लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार (03 मार्च) को कहा कि विपक्षी दलों को सरकार से सवाल पूछने और इस्तीफे की मांग करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा एक संवेदनशील मुद्दा है। इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार (03 मार्च) को कहा कि विपक्षी दलों को सरकार से सवाल पूछने और इस्तीफे की मांग करने का अधिकार है। दरअसल, कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष दिल्ली हिंसा को लेकर केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे पर विपक्ष संसद में नरेंद्र मोदी सरकार को घेर रहा है, जिसकी वजह संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, संजय राउत ने कहा, 'दिल्ली हिंसा एक संवेदनशील मुद्दा है। इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है। विपक्ष के पास सवाल पूछने और इस्तीफे की मांग करने का अधिकार है। चाहे वह प्रधानमंत्री हों या फिर गृह मंत्री। उन्हें सदन में आकर जवाब देना होगा।' 

उन्होंने कहा कि शिवराज पाटिल 2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री थे। इस दौरान दिल्ली में सीरियल बम विस्फोटों हुए थे, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार जिम्मेदारी नहीं लेती है। वे इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हैं। 

बता दें, दिल्ली हिंसा को लेकर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा बरपा हुआ है। इस घटना में कम से कम 47 लोगों की जान चली गई और लगभग 200 लोग घायल हुए हैं। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरु हुआ है। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चला था।

Opposition has right to ask questions, demand resignation over Delhi violence: Sanjay RautRead @ANI Story| https://t.co/sZFz9pSZ6Epic.twitter.com/mHltu3NHd3— ANI Digital (@ani_digital) March 3, 2020

दिल्ली हिंसा के विषय पर लोकसभा में जारी गतिरोध मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के यह कहने के बावजूद नहीं टूट पाया कि सरकार इस मुद्दे पर होली के बाद चर्चा कराने को तैयार है। इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मांग को लेकर अड़े विपक्ष के हंगामे तथा सत्तापक्ष और विपक्ष के कुछ सदस्यों के बीच धक्कामुक्की के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे के बीच ही सरकार ने सदन ने बैंककारी विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020 को पारित कराने का प्रयास किया। इससे विपक्षी सदस्य का विरोध और तेज हो गया। दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे लोकसभा की बैठक शुरू हुई तो अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक दस्तावेज सभा पटल पर रखवाये। इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी इस बात पर सहमत हुए कि दिल्ली हिंसा पर चर्चा के लिए आसन के निर्णय को स्वीकार किया जाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसासंजय राउतशिव सेनाकैब प्रोटेस्टसंसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिलदिल्ली क्राइमनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?