लाइव न्यूज़ :

Video: दिल्ली हिंसा पर ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा, डरे नहीं पुलिस आपके लिए तैनात, खोल सकते हैं दुकानें

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 27, 2020 12:07 IST

Delhi Violence दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या आज 34 हो गई है। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में आज (27 फरवरी) सुबह कुछ लोगों की मौत हुई है। दिल्ली हिंसा में मरने वालों के आंकड़ों में इजाफा होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा में घायल 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई पुलिसवाले भी हैं।दिल्ली हिंसा मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर पुलिस से जवाब मांगा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में हिंसा में मरने वालों की संख्या आज 34 हो गई है। आज (27 फरवरी) सुबह से सात लोगों की मौत की खबरें आई हैं। पुलिस का दावा है कि दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में आज शांति बहाल है। चांद बाग में दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी मिश्रा ने इलाके में फ्लैग मार्च के दौरान कहा कि इलाके में शांति है। इलाके के हर लोग अपना नियमित कार्य कर सकते हैं। जिस किसी को नौकरी के लिए जाना है वह जा सकते हैं। किसी भी तरह के असुरक्षा महसूस ना करें।  ज्वाइंट कमिश्नर ओपी मिश्रा ने चांद बाग के लोगों को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा है कि इलाके के किराने, मेडिकल और अन्य दुकानें खोली जा सकती हैं। डरने की कोई बात नहीं है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए यहां मौजूद है। ओपी मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वह बस ग्रुप बनाकर ना निकले, खासकर युवा समूहों में इकट्ठा न हों। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी को भी किसी तरह का कोई डर, शक और परेशानी है तो वह पुलिस को आकर सीधे संपर्क करें। डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ज्वाइंट कमिश्नर ओपी मिश्रा का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। 

चांदबाग में दुकानें खुल गई हैं। इलाके के लोगों ने कहा है कि स्थिति पहले से बेहतर हैं।

दिल्ली हिंसा में घायल 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई पुलिसवाले भी हैं। स्थिति नियंत्रित करने का काम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को दिया गया है।  इस पूरे मामले पर गृह मंत्रालय ने पैनी नजर रखी हुई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया है और 18 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। जिसपर जांच की जाएगी। 

दिल्ली हिंसा मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर पुलिस से जवाब मांगा है। दिल्ली पुलिस से हाईकोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने वाले बीजेपी नेताओं पर भी जवाब देने को कहा है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया