लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: ताहिर के बाद मर्डर चार्ज में 27 वर्षीय शाहनवाज गिरफ्तार, मिठाई दुकान के कर्मचारी की हत्या का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 7, 2020 11:06 IST

Delhi Violence: उत्तरपूर्वी दिल्ली में पिछले हफ्ते हुए हिंसा में अबतक 42 लोगों के मरने की पुष्टी हो चुकी है। 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमिठाई दुकान का कर्मचारी दिलबर सिंह नेगी का क्षत-विक्षत शव 26 फरवरी को ब्रह्मपुरी में बरामद हुआ था।दंगों के दौरान दर्ज हत्या के मामलों की जांच कर रही अपराध शाखा ने नेगी की हत्या के आरोप में शाहनवाज को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मिठाई की दुकान के एक कर्मचारी की हत्या में शामिल होने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम शाहनवाज है। जिसे आज (सात मार्च) को क्राइम ब्रांच ने गोकुलपुरी हत्या / दंगा मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले आप से निलंबिक पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस ने आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिलबर सिंह नेगी का क्षत-विक्षत शव 26 फरवरी को ब्रह्मपुरी में बरामद हुआ था। वह उत्तराखंड का रहने वाला था और इलाके में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। दंगों के दौरान दर्ज हत्या के मामलों की जांच कर रही अपराध शाखा ने नेगी की हत्या के आरोप में शाहनवाज को गिरफ्तार किया है और अन्य संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

Delhi Police: Crime Branch has arrested an accused Shahnawaz, in the murder/riot case of Gokulpuri which was registered after the body of one Dilbar Negi was found in mutilated condition in Anil Sweet House, Brijpuri on 26th February. #DelhiViolencepic.twitter.com/p07SjSUpZS— ANI (@ANI) March 7, 2020

दिल्ली हिंसा: 683 मामले दर्ज, 1,983 लोग हिरासत में लिए गए अथवा गिरफ्तार किए गए

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में पिछले हफ्ते हुए दंगों के सिलसिले में उसने 600 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने एक वक्तव्य में कहा कि 683 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 48 शस्त्र कानून से संबंधित हैं। इसमें बताया गया कि सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 1,983 लोगों को या तो हिरासत में लिया गया है या फिर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अमन समिति के साथ अब तक 251 बैठकें हो चुकी हैं। हिंसा में अबतक 42 लोगों के मरने की पुष्टी हो चुकी है। 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत