दिल्ली हिंसाः भाजपा सांसद ने कहा, कांग्रेस सदस्य सीट के पास आकर बोलने से रोका, बैनर लहराए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 2, 2020 08:53 PM2020-03-02T20:53:46+5:302020-03-02T20:53:46+5:30

दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया। कांग्रेस सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों में धक्का मुक्की भी हुई। इस समय भाजपा के संजय जायसवाल प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

Delhi violence: BJP MP said, Congress members stopped coming near the seat and waved banners | दिल्ली हिंसाः भाजपा सांसद ने कहा, कांग्रेस सदस्य सीट के पास आकर बोलने से रोका, बैनर लहराए

भाजपा के संजय जायसवाल प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

Highlightsकांग्रेस सदस्य उनकी ओर आक्रामक तरीके से बढ़े और उनके सामने बैनर लेकर आ गए। भाजपा सदस्य उनके बचाव में आ गए लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी।

लोकसभा में भाजपा मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने कहा कि सदन में धक्का मुक्की तब शुरू हुई जब कांग्रेस सदस्य उनकी सीट के पास बैनर लेकर आए गए और उन्हें बोलने से रोकने का प्रयास करने लगे।

निचले सदन में सोमवार को दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया। कांग्रेस सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों में धक्का मुक्की भी हुई। इस समय भाजपा के संजय जायसवाल प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

बाद में जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस सदस्य उनकी ओर आक्रामक तरीके से बढ़े और उनके सामने बैनर लेकर आ गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भाजपा सदस्य उनके बचाव में आ गए लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा भी विपक्ष में रही लेकिन उसने सदन की मर्यादा को कभी नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया जबकि कांग्रेस ऐसा कर रही है।

Web Title: Delhi violence: BJP MP said, Congress members stopped coming near the seat and waved banners

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे