दिल्ली हिंसा: पुलिस ने कहा- 531 मामले दर्ज, 1600 से अधिक लोग गिरफ्तार या हिरासत में
By भाषा | Published: March 5, 2020 12:47 AM2020-03-05T00:47:54+5:302020-03-05T00:47:54+5:30
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के संबंध में पुलिस ने 531 प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में 1,647 लोग गिरफ्तार किए गए हैं या उन्हें हिरासत में लिया गया है।
Highlightsउत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के संबंध में पुलिस ने 531 प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में 1,647 लोग गिरफ्तार किए गए हैं या उन्हें हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इनमें से शस्त्र अधिनियम के तहत 47 मामले दर्ज किए गए हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के संबंध में पुलिस ने 531 प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में 1,647 लोग गिरफ्तार किए गए हैं या उन्हें हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि इनमें से शस्त्र अधिनियम के तहत 47 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के पास पिछले सात दिनों में दंगे संबंधित कोई फोन कॉल नहीं आया है।
पुलिस ने बताया कि दंगे प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह मौजपुर में हिंसा के दौरान निहत्थे पुलिसकर्मी पर तमंचा तानने वाले मोहम्मद शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।