लाइव न्यूज़ :

Covid-19 की जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुरू की भारत की पहली मोबाइल लैब, देश के दुर्गम स्थानों में किया जाएगा तैनात

By सुमित राय | Updated: June 18, 2020 15:41 IST

भारत में अब तक कोविड-19 के 3.66 लाख मामले सामने आ चुके हैं और दूर-दराज के क्षेत्रों में टेस्ट की सुविधाओं को सुनिश्चित करने सरकार ने मोबाइल लैब की शुरुआत की है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड-19 के परीक्षण के लिए भारत की पहली मोबाइल लैब शुरू की।मोबाइल लैब में प्रतिदिन 25 RT-PCR टेस्ट, 300 ELISA टेस्ट किया जा सकता है।कोविड-19 के परीक्षण के लिए लॉन्च मोबाइल लैब को देश के दुर्गम भागों में तैनात किया जाएगा।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और वारयस को फैलने से रोकने के लिए सरकार लगातार नए-नए कदम उठा रही है। इसके तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को कोविड-19 के परीक्षण के लिए भारत की पहली मोबाइल लैब शुरू की।

कोविड-19 के परीक्षण के लिए लॉन्च मोबाइल लैब को देश के आंतरिक और दुर्गम भागों में तैनात किया जाएगा। मोबाइल लैब में प्रतिदिन 25 RT-PCR टेस्ट, 300 ELISA टेस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा सीजीएचएस दरों के अनुसार टीबी और एचआईवी के लिए भी टेस्ट किए जा सकते हैं।

मोबाइल लैब की शुरुआत के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, "हमने कोविड-19 टेस्टिंग की लड़ाई 1 फरवरी से एक लैब से शुरू किया था। आज देश भर में हमारे पास 953 लैब हैं। इन 953 में से लगभग 699 सरकारी लैब हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में टेस्ट की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे इंनोवेशन विकसित किए गए हैं।"

देशभर में कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं 3.66 लाख से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 366946 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 12237 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 194324 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोविड-19 के 160384 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :हर्षवर्धनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत