दिल्ली: त्रिलोकपुरी में चोरी के संदेह में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Published: December 16, 2021 11:44 AM2021-12-16T11:44:12+5:302021-12-16T11:47:37+5:30

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में मंगलवार को चोरी के संदेह में छह या सात लोगों के समूह ने 25 वर्षीय शब्बीर खान की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मृतक को पत्थरों और ईंटों से बेरहमी से पीटा गया था और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

delhi trilokpuri man beaten-to-death-on-suspicion-of-theft one arrested | दिल्ली: त्रिलोकपुरी में चोरी के संदेह में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक गिरफ्तार

दिल्ली: त्रिलोकपुरी में चोरी के संदेह में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक गिरफ्तार

Highlightsपूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके की घटनाचोरी के संदेह में छह या सात लोगों के समूह ने व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।पीड़ित की पहचान शब्बीर खान के रूप में हुई है, वह घर के पास एक दुकान पर काम करता था।

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में मंगलवार को चोरी के संदेह में छह या सात लोगों के समूह ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मृतक को पत्थरों और ईंटों से बेरहमी से पीटा गया था और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पहचान शब्बीर खान के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास एक दुकान पर काम करता था। पुलिस ने हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फरार हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा शब्बीर को त्रिलोकपुरी में सेंट्रल पार्क के बाहर बेहोश पड़े पाए जाने के बाद मंगलवार तड़के एक पीसीआर कॉल की गई। उन्हें इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल ले जाया गया और बाद में जीटीबी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

डीसीपी (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि एलबीएस के डॉक्टरों ने कहा कि पीड़ित के शरीर पर पांच चोटें थीं और वह गंभीर था। उन्हें आगे के इलाज के लिए जीटीबी में स्थानांतरित कर दिया गया। इस बीच इलाज के दौरान शब्बीर की मौत हो गई और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोपियों में से एक 25 वर्षीय केशव की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से की गई और उसे त्रिलोकपुरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

केशव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और खुलासा किया कि वह पांच या छह दोस्तों के साथ था जब उन्होंने शब्बीर को लगभग 3 बजे पार्क में घूमते देखा। आरोपी नशे में थे और उन्हें शब्बीर पर उनका फोन चोरी करने और भागने की कोशिश करने का शक था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उसे गालियां दीं और बाद में उस पर हमला किया।

पुलिस ने कहा कि शब्बीर ने हमले का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उस पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया, जब तक कि वह सड़क पर गिर नहीं गया। केशव को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

इस बीच, मृतक के परिवार ने सांप्रदायिक हिंसा के आरोप लगाए क्योंकि आरोपी और मृतक अलग-अलग समुदायों से हैं लेकिन पुलिस ने आरोपों का खंडन किया।

Web Title: delhi trilokpuri man beaten-to-death-on-suspicion-of-theft one arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे