लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आनंद विहार स्टेशन पर कल से ट्रेन सेवाएं बंद, प्लैटफॉर्म्स पर कोरोना मरीजों के लिए लगेंगे आइसोलेशन कोच

By अनुराग आनंद | Updated: June 14, 2020 22:47 IST

दिल्ली में कोरोना से निपटने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने शाम 5 बजे नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की।अमित शाह के साथ बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।दिल्ली में पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2224 नए मरीज सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली:दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कल से ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कल से सभी प्लैटफॉर्म्स पर कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन कोच लगेंगे। इसके अलावा, आनंद विहार से चलने वाली 5 ट्रेनें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी। रेल अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मरीज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2224 नए मरीज सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़ों के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 41,182 पहुंच गई है।

अमित शाह ने की केजरीवाल के साथ बैठक-

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में  दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को केंद्र का साथ मिला है। दिल्ली में कोरोना से निपटने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की।

इसके बाद अमित शाह ने शाम 5 बजे नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की। इस बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।

 

इस बैठक के बाद दिल्ली के व्यापारियों में भी जोश जागा है और उन्हें विश्वास है कि दिल्ली के हालात जल्द ही सुधरेंगे। दिल्ली के व्यापारी नेताओं की एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में बाजारों को पहले की तरह खोलने का निर्णय लिया गया है। इस मीटिंग में लगभग 275 व्यापारी नेता शामिल थे। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?