लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2023: दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवायजरी, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 13, 2023 18:51 IST

परामर्श के मुताबिक, लाल किला के आसपास के रास्ते आम जनता के लिये तड़के चार बजे से लेकर पूर्वाह्न 10 बजे तक बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी कियालाल किला के आसपास के रास्ते 15 अगस्त को 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेंगेनिजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच भारी वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। परामर्श के मुताबिक, लाल किला के आसपास के रास्ते आम जनता के लिये तड़के चार बजे से लेकर पूर्वाह्न 10 बजे तक बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इसमें कहा गया है कि यहां के रास्ते केवल अधिकृत वाहनों के लिए खुले रहेंगे। रविवार को जारी परामर्श के मुताबिक, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसके लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड मंगलवार को सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे।

इसमें कहा गया है कि सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच भारी वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी तथा इसी दयमियान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। परामर्श में कहा गया है कि शांति वन की ओर पुराने लोहा पुल और गीता कॉलेनी पुल भी बंद रहेगा।

इसमें कहा गया है कि लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली मुख्य रेलवे स्टेशन पर समाप्त होने वाली बसों की संख्या कम कर दी जाएगी या उनका मार्ग बदल दिया जाएगा। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद सामान्य बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। 

इससे पहले नोएडा और गाजियाबाद पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर कहा था कि बड़े वाहनों का दिल्ली की सीमा में प्रवेश बंद रहेगा। नोएडा में, इन वाहनों को कालिंदी कुंज यू-टर्न लेने के लिए निर्देशित किया जाएगा। डीएनडी फ्लाईवे और चिल्ला जाने वाले वाणिज्यिक वाहनों को नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) लेने के लिए कहा जाएगा। 

गाजियाबाद के अतिरिक्त डीसीपी (यातायात) रामानंद कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर वाणिज्यिक वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए एक विशेष योजना बनाई है। इसके अनुसार एक प्रवर्तन दल इन वाहनों को डीएमई पर एबीईएस कॉलेज में रोकेगा। ट्रैफिक पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि डायवर्जन सुचारू रूप से हो।

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्ली पुलिसTraffic Policeट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो