लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव पाया गया दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का जवान, AIIMS में कराया भर्ती, परिजनों को किया क्वारंटाइन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2020 09:29 IST

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 550 हो गई, जबकि दो लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद नौ तक पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कोविड-19 का पॉजिटिव पाया गया है।पिछले हफ्ते उस समय उनकी जांच की गई थी जब उन्होंने बुखार की शिकायत की थी और 7 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट आई है।

कोरोना वायरस के मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कोविड-19 का पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित मरीज को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। साथ ही साथ संक्रमित मरीज के परिजनों को क्वारंटाइन में रखने को कहा गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पिछले हफ्ते उस समय उनकी जांच की गई थी जब उन्होंने बुखार की शिकायत की थी और 7 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट आई हैं। उन्हें एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया, उनके परिवार को घर में क्वारंटाइन करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी जिस कॉलोनी में रहता है वहां सख्ती से लॉकडाउन का पालन हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि वह कैसे COVID-19 से संक्रमित हुआ है। इसका पूरा पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

आपको बता दें, दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 550 हो गई, जबकि दो लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद नौ तक पहुंच गई। इनमें से 331 मामले पिछले महीने यहां निजामुद्दीन इलाके में हुई तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम से संबंधित हैं। 20 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पांच सूत्री कार्य योजना की घोषणा की और कहा कि शहर के अति प्रभावित क्षेत्रों में बिना किसी क्रम के, एक लाख लोगों को चुनकर उनकी जांच की जाएगी। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यदि शहर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते रहे और अस्पतालों में इलाज कराने वाले संक्रमितों की संख्या 30000 तक हो गई तो दिल्ली सरकार चरणबद्ध तरीके से निजी अस्पतालों एवं होटलों के 12000 कमरे अपने अधीन ले लेगी। सरकार ने तीन निजी अस्पतालों-- मैक्स साकेत (318), अपोलो (50) और गंगाराम अस्पताल (42) में 400 बिस्तर अलग तय किए हैं। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (1500), जी बी पंत अस्पताल (500) और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (450) को विशेष कोविड-19 अस्पताल घोषित किया गया है। फिलहाल, इस समय 2,950 बेड कोविड-19 रोगियों के लिए आरक्षित हैं। यदि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 3000 को पार कर गए तो हम जीटीबी अस्पताल में 1500 बिस्तरों का उपयोग करेंगे और इसके बाद हमारे पास 4500 मामलों के लिए व्यवस्था होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया