लाइव न्यूज़ :

Omicron Variant: ओमीक्रोन के खतरे के बीच, दिल्ली में अब सभी नए कोरोना मामलों में होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2021 16:29 IST

सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर में कोरोना वायरस के सभी नए मामले जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सोमवार को मिले ओमीक्रोन के 2 नए मामले, संख्या हुई 24पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोविड-19 के केस

नई दिल्लीओमीक्रोन के खतरे के बीच, दिल्ली में अब कोरोना वायरस के सभी नए मामलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर में कोरोना वायरस के सभी नए मामले जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने केंद्र से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के लिए कोविड रोधी टीके की अतिरिक्त खुराक की अनुमति देने की भी अपील की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर घबराने की कोई बात नहीं है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पिछले कुछ दिनों से शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। कल (रविवार को), यह 100 से ज्यादा थे। हमें नहीं पता कि यह किस तरह के कोविड मामले हैं, सामान्य या ओमीक्रोन स्वरूप के मामले हैं। इसलिए यह पता लगाने के लिए सभी संक्रमित मामलों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।”

उन्होंने केंद्र सरकार से ओमीक्रोन जैसे कोरोना वायरस के नये स्वरूपों से लड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य नागरिकों के लिए अतिरिक्त खुराक की मंजूरी देने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विशेषज्ञों ने सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में कहा कि ओमीक्रोन बहुत तेजी से फैलता है लेकिन इसके लक्षण हल्के होते हैं।

केजरीवाल ने कहा, “हम घरों में एकांतवास (होम आइसोलेशन) की व्यवस्था को मजबूत करेंगे क्योंकि ज्यादातर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी। ओमीक्रोन स्वरूप को देखते हुए घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर कोई प्रसार होता है तो अस्पतालों में हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था है।”

दिल्ली में सोमवार को ओमीक्रोन स्वरूप के दो और मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या 24 हो गई। केजरीवाल ने लोगों से अपनी सुरक्षा कम नहीं करने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना शुरू करने की अपील की।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)अरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू