लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को झटका, कोलकाता के पूर्व मेयर और TMC MLA सोवन चटर्जी भाजपा में, अब तक 8 विधायक शामिल हुए

By भाषा | Updated: August 14, 2019 18:16 IST

चटर्जी का स्वागत करते हुए रॉय ने कहा कि वह उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए बनर्जी के उदय में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "वह अब भाजपा को मजबूत करेंगे..मुझे दोहराने दीजिए कि तृणमूल कांग्रेस को विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।तृणमूल कांग्रेस (तृकां) के छह विधायकों, कांग्रेस और माकपा के एक-एक विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

कोलकाता के पूर्व मेयर एवं तृणमूल कांग्रेस के विधायक सोवन चटर्जी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। ममता बनर्जी सरकार के पूर्व मंत्री चटर्जी, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय और महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

चटर्जी का स्वागत करते हुए रॉय ने कहा कि वह उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए बनर्जी के उदय में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "वह अब भाजपा को मजबूत करेंगे..मुझे दोहराने दीजिए कि तृणमूल कांग्रेस को विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा।"

गौरतलब है कि मई में लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से तृणमूल कांग्रेस (तृकां) के छह विधायकों, कांग्रेस और माकपा के एक-एक विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। साल 2021 में होने वाले राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भगवा पार्टी अपनी शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रतिद्वंद्वी पार्टी के नेताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है।

विदित हो कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस