लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : ट्रक चालक से लूटपाट कर उसकी हत्या करने के मामले में उत्तर प्रदेश से तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक ट्रक चालक को कथित तौर पर लूटने और उसकी हत्या करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के बरेली से 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रेहान (22) के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि तीन जुलाई को जीटी करनाल रोड पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया जबकि पुलिस को सूचना मिली की अलीपुर इलाके से एक चालक अपने ट्रक समेत लापता है। दोनों ही घटनाएं आपस में एक-दूसरे से जुड़ी हुई थीं। चालक की पहचान सतपाल सिंह के रूप में की गयी है, जो उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक चुराया गया ट्रक हरियाणा के बहादुरगढ़ के नजदीक केएमपी राजमार्ग से बरामद किया गया। जांच के दौरान पुलिस को उत्तर प्रदेश और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आरोपी लोगों की आवाजाही के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की दो टीमें बनाकर उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भेजा गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी दिल्ली) राजीव रंजन सिंह ने कहा, ‘‘छापेमारी की गई और रेहान को बरेली के पास से पकड़ा गया।’’

उपायुक्त के मुताबिक रेहान से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने अपने साथियों बरकत और शाहिद के साथ मिलकर अलीपुर में पान मसाला और कत्था से भरे एक ट्रक के चालक को लूट लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने ट्रक चालक के शव को स्वरूप नगर इलाके में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि बरकत और शाहिद को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से ट्रक से चुराए गए पान मसाला और कत्था के 30 बोरे बरामद किए गए हैं। इसमें शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। रेहान की सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से पान मसाला की कुल 263 बोरियां बरामद की गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'