लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 17 फ़रवरी को होगी बोफोर्स केस पर सुनवाई, CBI का दावा- मिले हैं नए तथ्य, जाँच जरूरी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 3, 2018 12:02 IST

स्वीडेन की हथियार कंपनी बोफोर्स से 1986 में हुए तोप खरीद सौदे में 64 करोड़ रुपये घूस देने के आरोप लगे थे।

Open in App

दिल्ली की तीस हजारी अदालत में 17 फ़रवरी को बोफोर्स घोटाले पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का पक्ष सुनेगी। सीबीआई ने अदालत से कहा है कि बोफोर्स घोटाले से जुड़े नए तथ्य सामने आये हैं जिनकी रोशनी में घोटाले की नए सिरे से जाँच की जरूरत है। सीबीआई ने  31 मई, 2005 को दिए गए उस फैसले के खिलाफ अपील की है जिसमें उसने यूरोप में रह रहे उद्योगपति हिन्दुजा बंधुओं और बोफोर्स कंपनी के खिलाफ सारे आरोप निरस्त कर दिये थे।

यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि अटॉर्नी जनरल ने हाल ही में सीबीआई को सलाह देते हुए कहा था कि वह हाई कोर्ट के इस 12 साल पुराने फैसले को चुनौती न दें। बावजूद इसके सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिये कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य उनके सामने रखे हैं जिसके बाद विधि अधिकारी अपील दायर करने के पक्ष में हो गए हैं।

24 मार्च 1986 को भारत सरकार और स्वीडन की हथियार कंपनी बोफोर्स के बीच 410 155-एमएम हॉविट्ज़र फील्ड गन्स (तोप) 28.5 करोड़ डॉलर का समझौता हुआ था। 16 अप्रैल 1987 को स्वीडिश रेडियो ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें दावा किया गया है कि बोफोर्स ने इस सौदे के लिए भारतीय राजनेताओं और अधिकारियों को करीब 64 करोड़ रुपये घूस दिया गया था।

उस वक्त आरोप लगे थे कि हथियार कंपनी की तरफ से बिचौलिये के रूप में काम करने वाले इतालवी कारोबारी ऑक्टिवियो क्वात्रोची ने भारतीय अधिकारियों और नेताओं को घूस देकर ये सौदा किया था। क्वात्रोची को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवार का करीबी होने का आरोप लगा था। गांधी परिवार हमेशा ही बोफोर्स घोटाले और क्वात्रोची से किसी तरह जुड़े होने के आरोपों से इनकार करता रहा है। 

टॅग्स :कोर्टकांग्रेसबीजेपीनरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा